Home » ताजा खबरें » सोलन में रैली निकलकर बालिकाओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

सोलन में रैली निकलकर बालिकाओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

सोलन: राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन की छात्राओं ने समाज से नशे की बुराई को मिटाने व नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत हाथों में बैनर लेकर रैली निकाली। ज्ञात रहे कि 31 मई से 26 जून तक नशा निवारण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन में भिन्न-भिन्न कार्यक्रम किए गए। इसमें नारा लेखन, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता तथा नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए एक रैली का आज आयोजन किया गया।

रैली से पहले  विद्यालय के ‘नशा उन्मूलन कमेटी ‘ के कोऑर्डिनेटर व विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता अनिल वर्मा विद्यार्थियों को नशा न करने और नशे के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाने के लिए शपथ दिलवाई। रैली को प्रारंभ करने से पहले विद्यालय की प्रधानाचार्य लक्ष्मी श्याम जी ने बच्चों से आवाहन किया कि वह अपने जीवन में नशे का सेवन न करें। इस कार्यक्रम में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलन के अंग्रेजी के प्रवक्ता विद्यालय की नशा निवारण समिति के कोऑर्डिनेटर एंटी ड्रग एडिक्शन कमेटी के कोऑर्डिनेटर अनिल वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।नशा निवारण पखवाड़ा विश्व नशा निवारण दिवस यानि 26 जून के दिन समाप्त होगा। इस दिन राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस पर एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें जिसमें सोलन जिला प्रशासन की तरफ से अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]