Home » ताजा खबरें » एरियर और महंगाई भत्ता जल्द न दिया तो करेंगे आंदोलन : केडी शर्मा

एरियर और महंगाई भत्ता जल्द न दिया तो करेंगे आंदोलन : केडी शर्मा

सोलन: सोलन‌ पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की मासिक बैठक का आयोजन आज कसौली में किया गया। जिला सोलन‌ पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण अध्यक्ष केडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कसौली में सरकार के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन किया गया। यह‌ धरना प्रदर्शन गडखल बाजार से लेकर किम्मुघाट तक किया गया।


आज पेंशनर 11:00 बजे पंचायत घर (सनावर रोड) गड़खल में इकट्ठे हुए ।इस दौरान एसडीएम के माध्यम सरकार को 5 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिला अध्यक्ष केडी शर्मा ने कहा कि मंत्रियों व विधायकों के भत्ते बढ़ाने के लिए प्रदेश में कोई वित्तीय संकट नहीं है, जबकि पेंशनरों के लिए संकट आ जाता है। उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद बयान दिया था कि संशोधित वेतनमान का एरियर भुगतान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। मार्च 2024 के पश्चात एरियर का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। उन्होंने मांग उठाई कि एरियर और महंगाई भत्ते की किस्तों का तुरंत भुगतान करने के आदेश पारित करें, अन्यथा पेंशनरों को संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस मौके पर‌ हिमाचल प्रदेश पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन‌ के सदस्य, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविन्द राम भारद्वाज, महासचिव जगदीश पंवर, कोषाध्यक्ष मनसा राम सहित सदस्य अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]