Home » ताजा खबरें » लिव-इन-पार्टनर ने की महिला की हत्या, पति को छोड़कर आरोपी के साथ रहती थी पूजा, एंबुलेंस में छोड़कर भागा प्रेमी

लिव-इन-पार्टनर ने की महिला की हत्या, पति को छोड़कर आरोपी के साथ रहती थी पूजा, एंबुलेंस में छोड़कर भागा प्रेमी

करनाल : हरियाणा के करनाल की दीवान कॉलोनी में एक महिला की हत्या कर दी गई है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेमी शव को घर के बाहर एंबुलेंस में छोड़कर फरार हो गया. दरअसल, महिला कंबोपुरा गांव की रहने वाली थी और उसकी शादी बढ़ेड़ा गांव में हुई थी. महिला के तीन बच्चे थे, लेकिन वह अपने पति को छोड़कर करनाल की दीवान कॉलोनी में एक अन्य व्यक्ति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. महिला का नाम पूजा (35) था. पूजा की हत्या उसी व्यक्ति ने की जिसके साथ वह रह रही थी. हत्या के बाद आरोपी पूजा के शव को कंबोपुरा में छोड़कर फरार हो गया. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला के पति को भी सूचित कर दिया गया है. पुलिस उस स्थान पर भी पहुंची जहां पूजा आरोपी के साथ रहती थी और वहां से सबूत जुटाए. एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपी को गिरफ्तार कर पाती है। जांच अधिकारी श्री भगवान ने बताया कि महिला तीन साल से लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी. पति के साथ महिला के तीन बच्चे रहते हैं. मृतक महिला गांव कंबोपुरा की रहने वाली थी और उसकी शादी गांव बढ़ेड़ा में हुई थी. हालांकि, वह करनाल में दीवान कॉलोनी में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी. शुक्रवार को पति ने उसकी हत्या के बाद शव को एंबुलेंस में डाला था और फिर घर के बाहर से ही फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12