



Ahmedabad-London Air India Flight Crash LIVE: अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लंदन जा रही इस फ्लाइट में 242 लोग मौजूद थे। इनमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी थे। पीएम मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक जाहिर किया है।
LIVE UPDATES
-
07:31 PM, Jun 12 2025
टाटा संस ने किया मुआवजे का ऐलान
अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर टाटा समूह ने ऐलान किया है कि प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देगा। समूह ने कहा है कि हम घायलों के चिकित्सा व्यय को भी वहन करेंगे। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले। इसके अतिरिक्त, हम बी.जे. मेडिकल के छात्रावास के निर्माण में सहायता प्रदान करेंगे।-
-
07:11 PM, Jun 12 2025
सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला: जीएस मलिक, सीपी
अहमदाबाद प्लेन क्रैश में सिर्फ एक व्यक्ति ही जीवित और सीट पर बैठा हुआ मिला। एएनआई से बातचीत में अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा कि पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला। व्यक्ति अस्पताल में पाया गया है और उसका इलाज चल रहा है। अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। -
06:29 PM, Jun 12 2025
Ahmedabad Plane Crash Live Updates:10 मिनट की देरी से छूटी थी फ्लाइट: भूमि चौहान
अहमदाबाद-लंदन की फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे। इनमें 230 यात्री थे। इस फ्लाइट से भूमि चौहान को भी लंदन जाना था, लेकिन ट्रैफिक में फंसने उनकी फ्लाइट छूट गई। वह बोर्डिंग नहीं कर पाई। हादसे की खबर के बाद उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया।06:20 PM, Jun 12 2025Ahmedabad Plane Crash Live Updates: अहमदाबाद प्लेन क्रैश में घायल यात्रियों की सूची
-
-