Home » ताजा खबरें » नालागढ़ हेरिटेज पार्क का बोर्ड ने काटा बिजली का कनेक्शन,आठ माह से 25 हजार का बिल है बकाया…

नालागढ़ हेरिटेज पार्क का बोर्ड ने काटा बिजली का कनेक्शन,आठ माह से 25 हजार का बिल है बकाया…

नालागढ़/सोलन : नालागढ़ में हेरिटेज पार्क बुधवार रात को अंधेरे में डूब गया और यहां घूमने आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जब लोगों ने बिजली बोर्ड से इस विषय में शिकायत दर्ज करवानी चाही तो पता चला कि बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है क्योंकि बिजली बिल पिछले आठ माह से नहीं भरा गया है। लोगों का कहना है कि यह पार्क असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है। अब बिजली कटने से उनके हौसले और बुलंद हो जाएंगे। इसलिए लोगों ने मांग उठाई कि यहां बिजली तुरंत बहाल करवाई जाए और साथ ही जो लाइटें खराब हैं उन्हें भी ठीक किया जाए।
उधर, हेरिटेज सोसायटी के चेयरमैन एवं एसडीएम राजकुमार ने बताया कि यह मामला संज्ञान में नहीं था। यदि ऐसा है तो बिजली का बिल जमा करवा दिया जाएगा ताकि बिजली बहाल हो सके। इस विषय में बिजली बोर्ड नालागढ़ के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कौंडल ने बताया कि बिल लगभग 25 हजार रुपये बकाया है। जैसे ही इसका भुगतान हो जाएगा, बिजली का कनेक्शन बहाल कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *