Home » ताजा खबरें » जल्द से जल्द जिला में कल्याण बोर्ड बनाएं, ताकि इसका सीधा फायदा एक्स पैरा मिलिट्री कोऑर्डिनेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों को मिल सके…

जल्द से जल्द जिला में कल्याण बोर्ड बनाएं, ताकि इसका सीधा फायदा एक्स पैरा मिलिट्री कोऑर्डिनेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों को मिल सके…

लाइव हिमाचल/सोलन : एक्स सेंटरल आर्मड पुलिस फ़ोर्स, वेलफेयर एंड को-ऑर्डिनेशन सोसाइटी जिला सोलन ने सरकार से मांग की है कि वह जल्द से जल्द जिला में कल्याण बोर्ड बनाएं, ताकि इसका सीधा फायदा एक्स पैरा मिलिट्री कोऑर्डिनेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों को मिल सके। वहीं वीरवार को धर्मपुर में हुई आयोजित बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता में रहा। गौरतलब है की एक्स पैरा मिलिट्री कोऑर्डिनेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन जिला सोलन की त्रैमासिक बैठक आर्य समाज हॉल धर्मपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिदत्त ने की। जिसमें 23 सदस्य मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना को बधाई देकर की गई। वहीं बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री को उपायुक्त सोलन के माध्यम से ज्ञापन भेजकर यह आश्वासन दिया जाएगा कि ज़रूरत पड़ने पर जिला सोलन के सभी पूर्व अर्धसैनिक बल सैनिक राष्ट्र सेवा को तैयार रहेंगे। इसके साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि किसी पूर्व सैनिक की असमर्थता या मृत्यु होने पर उसके परिवार को 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बैठक में यह चिंता भी जताई गई कि सरकार द्वारा एक्स-कैप के कल्याण हेतु कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। साथ ही, यह मांग की गई कि सीएपीएफ, अग्निशमन सेवा के शहीदों को भी सेना के शहीदों जैसी सभी सरकारी सुविधाएँ समान रूप से दी जाएँ। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस बैठक में आरएस वर्मा, वाइस प्रेसिडेंट, ओम प्रकाश, सेक्रेटरी, गीता राम, प्रेम वर्मा, लीला दत्त, मदन गोपाल वर्मा, आज्ञा दत्त, हुकम सिंह, गोपाल, अमर सिंह, अशोक कुमार और कर्म दास सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *