Home » ताजा खबरें » Mother’s Day 2025: मां के साए में गुजरे सारी उम्र…जहां Maa वहीं स्वर्ग, क्‍यों हर साल मई के दूसरे रव‍िवार को ही मनाते हैं मदर्स डे

Mother’s Day 2025: मां के साए में गुजरे सारी उम्र…जहां Maa वहीं स्वर्ग, क्‍यों हर साल मई के दूसरे रव‍िवार को ही मनाते हैं मदर्स डे

Mother’s Day 2025: मां… ये स‍िर्फ एक शब्‍द नहीं बल्कि‍ एक एहसास है। ये द‍िन पूरी दुनि‍या में धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल मई का दूसरा रविवार दुनियाभर के माताओं के नाम कर द‍िया जाता है। इसे हम मदर्स डे के रूप में मनाते हैं। इस दिन बच्चे अपनी मां के लिए प्यार, आभार और सम्मान व्यक्त करते हैं। संतान चाहे क‍ितना भी बड़ा क्‍यों न हो जाए, अपनी मां के ल‍िए वो छोटा सा बच्‍चा ही होता है। ऐसे में बच्‍चों को भी चाह‍िए क‍ि वे अपनी मां को प्‍यार और सम्‍मान दें। इस दि‍न उनके ल‍िए कुछ खास प्‍लान‍िंग करें। कोई गिफ्ट देकर, कोई कार्ड बनाकर तो कोई खास शब्दों में मां को धन्यवाद कहकर उन्‍हें स्‍पेशल फील करवाया जा सकता है।आज देश-दुनिया में मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है. मदर्स डे प्रत्येक वर्ष मई महीने के दूसरे संडे को सेलिब्रेट किया जाता है. आज 11 मई को मातृत्व दिवस मनाया जा रहा है.आज का दिन बेहद खास होता है. यह दिन दुनिया की सभी मांओं को समर्पित होता है. हालांकि, मां का तो हर दिन ही होता है, लेकिन आज का दिन कुछ ज्यादा ही स्पेशल होता है. एक मां अपने बच्चे के प्रति अपनी पूरी लाइफ समर्पित कर देती है, ताकि उसे संसार की सारी खुशियां मिले. बच्चे को जरा सी चोट, कोई तकलीफ भी होती है तो चिंता से डूब जाती है मां. ऐसे में हर बच्चों को अपनी की भी पूरी देखभाल करनी चाहिए. उनकी खुशियों का ख्याल रखना चाहिए. आज मदर्स डे पर हर बच्चे को अपनी मां के लिए कुछ ऐसा करना चाहिए, जिससे आज का दिन यादगार बन जाए. आप मां के लिए खाना बनाएं. उन्हें उनकी पसंद की चीजें खरीद कर गिफ्ट करें. कहीं घुमाने ले जाएं. मां के नाम प्यारी सी कविता लिख दें. कभी भी कुछ ऐसा ना करें जिससे आपकी मां को दुख हो. हमेशा याद रखें अपनी मां कि हर एक छोटे बलिदान, त्याग, संघर्षों को जो उन्होंने बचपन से लेकर बड़े तक आपके लिए किया है।

कब हुई थी मदर्स डे मनाने की शुरुआत?

इस दिन को मनाने की शुरुआत एना रीव्स जार्विस ने की थी। कहा जाता है क‍ि इस दिन के जरिए एना अपनी मां एन रीव्स जार्विस को श्रद्धांजलि देना चाहती थीं। उनकी मां, गृहयुद्ध के समय एक एक्टिविस्ट की तरह काम करती थीं। जब 1904 में उनकी मौत हो गई तो उनकी याद में पहली पुण्‍यत‍िथि‍ पर वेस्‍ट वर्जिन‍िया में श्रद्धांजल‍ि सभा का आयोजन क‍िया गया।

इसमें कई मह‍िलाएं भी शाम‍िल हुईं। जो मह‍िलाएं मां बन चुकी थीं उन्‍हें 500 से ज्‍यादा व्‍हाइट कार्नेशन फूल दिए गए। ये उनकी मां का पसंदीदा फूल हुआ करता था। इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि हर साल Mother’s Day मनाया जाना चाहिए। 1914 में अमेरिका के राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने अध‍िकार‍िक रूप से मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे घोषित कर दिया।

 

मई के दूसरे रविवार को ही क्यों चुना गया?

दरअसल, एना के मां की मौत मई में हुई थी। उन्होंने अपनी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए मई के दूसरे रव‍िवार को ही श्रद्धांजलि सभा का आयोजन क‍िया था। इस तारीख को चुनने की वजह यह थी कि रविवार के दि‍न हर क‍िसी की छुट्टी होती है। इसल‍िए वे अपने परिवार व खासकर मां के साथ समय बिता सकते हैं।

मदर्स डे का महत्व

  • मां को सम्मान और प्यार देने का मौका
  • मां के योगदान को याद करने का दिन
  • मां-बच्चे के रिश्ते को और मजबूत करने का मौका
  • समाज में मातृत्व की भूमिका को उजागर करने का माध्यम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *