Home » ताजा खबरें » ऑपरेशन सिंदूर के बाद गग्गल-भुंतर हवाई अड्डे से 9 मई तक उड़ान सेवा बंद, इमरजेंसी में सेना की ओर से किया जाएगा इस्तेमाल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद गग्गल-भुंतर हवाई अड्डे से 9 मई तक उड़ान सेवा बंद, इमरजेंसी में सेना की ओर से किया जाएगा इस्तेमाल

लाइव हिमाचल/कांगड़ा: भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद सुरक्षा की दृष्टि से कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया है। अब केवल इस एयरपोर्ट का उपयोग आपात स्थिति में भारतीय सेना की ओर से किया जा सकता है। सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार 9 मई रात 12 बजे तक इस एयरपोर्ट पर कोई भी नागरिक उड़ान नहीं हो पाएगी। अगर हालात सामान्य रहे तो 10 मई से नियमित नागरिक उड़ानें शुरू हो सकती हैं। वर्तमान में गगल एयरपोर्ट से दिल्ली, चंडीगढ़ और शिमला के लिए कुल 16 उड़ानें होती हैं। धर्मशाला में हो रहे आईपीएल के मैचों और पर्यटन सीजन के चलते कुछ समय से नागरिक उड़ानों में काफी भीड़ है। पूर्व में रोजाना कई पर्यटक हवाई यात्रा कर गगल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद टैक्सियों से धर्मशाला, मैक्लोडगंज, भागसूनाग, सतोवरी और पालमपुर व इसके आसपास के पर्यटन स्थलों का रुख करते रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद मैदानी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं। अब हवाई सेवाएं बंद होने से पर्यटन कारोबार पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है। उधर, गगल एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि उच्चाधिकारियों से प्राप्त आदेशों के तहत 9 मई रात 12 बजे तक गगल एयरपोर्ट को नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया गया है। देश के कई हवाई अड्डों को आतंकी संगठन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी अधिकारियों को ई-मेल के जरिए भेजी गई है. ऐसी सूचना मिलने के बाद गग्गल हवाई अड्डा प्रशासन हाई अलर्ट मोड में आ गया है. गग्गल हवाई अड्डे पर पर पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. सुरक्षा बल चप्पे-चप्पे की जांच कर रहे हैं. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल हवाई अड्डा गग्गल के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि ‘गग्गल हवाई अड्डे पर कोई भी ऐसा धमकी भरा ई-मेल तो नहीं आया है, लेकिन देश के बहुत सारे हवाई अड्डों को मिले ई-मेल के आधार पर एहतियात के तौर पर सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया है. गग्गल हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात सभी सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय पुलिस भी अलर्ट मोड में है।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]