Home » ताजा खबरें » ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता के लिए सुरक्षा बलों को सीएम सुक्खू ने दी बधाई…

ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता के लिए सुरक्षा बलों को सीएम सुक्खू ने दी बधाई…

. मुख्यमंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय सेना द्वारा ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के उपरान्त आज यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
मुख्यमंत्री ने ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने देश की सेनाओं पर गर्व है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, खाद्यान्न आपूर्ति, संचार व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, आपदा प्रबन्धन, स्वास्थ्य सेवाएं सहित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की तथा विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न प्रबन्धों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चन्द शर्मा, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा और विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। वहीं बैठक में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, सीमावर्ती जिलों में पुलिस गश्त की स्थिति, और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही कहा कि सरकार प्रदेश की सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरतेगी और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]