Home » ताजा खबरें » हिमाचल में 10 मई तक बारिश की संभावना, 5 जिलों में दो दिन ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल में 10 मई तक बारिश की संभावना, 5 जिलों में दो दिन ऑरेंज अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में आगामी 10 मई तक बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है. 6 और 7 मई को राज्य के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट लागू रहेगा. लगातार खराब हो रहे मौसम से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा है. अभी लोगों को खराब मौसम से राहत नहीं मिलने वाली है. 10 मई तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक आज भी कई जिलों में आंधी, ओलावृष्टि के साथ बारिश का पूर्वानुमान है. 6 मई से वेस्टर्न डिस्टर्ब के मजबूत होने से 10 मई तक तेज बारिश की संभावना है. आज चंबा, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू शिमला में बारिश की संभावना है. राजधानी शिमला में बादल छाए हुए हैं. वहीं, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला में मौसम विभाग ने छह और सात मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है. छह और सात मई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, किन्नौर में मौसम साफ रहने की संभावना है. आठ मई को इन जिलों में मौसम साफ रहेगा. बीते 24 घंटों में बिलासपुर 16.3, चंबा 5.4, हमीरपुर 0.5, कांगड़ा 3.6, किन्नौर 1.9, कुल्लू 1.5, मंडी 4.6, शिमला 6.8, सिरमौर, सोलन 25.4 एमएम बारिश हुई है. सोलन, कांगड़ा, चंबा, मंडी, सिरमौर में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। वहीं अब लगातार बारिश के कारण किसानों बागवानों की चिंता भी बढ़ गई है. बारिश के कारण सेब की फ्लावरिंग को नुकसान पहुंचा है. वहीं, स्टोन फ्रूट की फसल भी बर्बाद हुई है. इसके लिए मटर, फूलगोभी और अन्य फसलों को भी ओलावृष्टि और बारिश से नुकसान हुआ है. इससे किसान और बागवान निराश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *