Home » ताजा खबरें » शिमला में स्कूल से छात्रा हुई लापता:क्लास में टीचर से परमिशन लेकर टॉयलेट करने गईं, वापस नहीं लौटी, FIR दर्ज

शिमला में स्कूल से छात्रा हुई लापता:क्लास में टीचर से परमिशन लेकर टॉयलेट करने गईं, वापस नहीं लौटी, FIR दर्ज

लाइव हिमाचल/शिमला: शिमला:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एक प्राइवेट स्कूल परिसर से एक नाबालिग छात्रा लापता हो गई. इस बात का पता चलते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया. स्कूल प्रिंसिपल ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. स्कूल प्रिंसिपल प्रदीप शर्मा ने पुलिस को बताया कि बीते शुक्रवार को एक छात्रा सुबह स्कूल आईं। क्लास के दौरान वह टीचर से परमिशन लेकर टॉयलेट करने गईं। टीचर ने काफी देर तक उसका इंतजार किया। मगर वह क्लास में नहीं लौटीं। इसके बाद क्लास टीचर ने इसकी सूचना स्कूल प्रशासन को दी। प्रशासन को जैसे ही पता चला कि छात्रा बिना किसी को बताए कहीं चली गई हैं तो प्रिंसिपल ने उसी वक्त इसकी सूचना छात्रा की मां और पुलिस को दी। यह घटना शिमला के उप नगर संजौली के एक प्राइवेट स्कूल की है। स्कूल से लापता छात्रा 17 साल की बताई जा रही है। वहीं, प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल छात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. पुलिस ने टीम गठित कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है. एसपी संजीव गांधी ने मामले की जानकारी दी है. एसपी संजीव गांधी ने कहा, “एक स्कूली छात्रा के लापता होने की शिकायत मिली है. प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *