Home » ताजा खबरें » अप्रैल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलेगी कम्यूटेशन या नहीं, सुक्खू करेंगे फैसला…

अप्रैल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलेगी कम्यूटेशन या नहीं, सुक्खू करेंगे फैसला…

लाइव हिमाचल/शिमला : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में बनी कैबिनेट सब कमेटी की रिपोर्ट पर अंतिम निर्णय करने के लिए फाइल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास पहुंच गई है। अब मुख्यमंत्री निर्णय करेंगे कि अप्रैल महीने में रिटायर होने वाले सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को कम्यूटेशन की लाभ मिलेगा या नहीं। अग्निहोत्री की अध्यक्षता में बनी सब कमेटी ने कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के उपरांत मिलने वाली कम्यूटेशन को बंद करने की सिफारिश की है। अब मुख्यमंत्री को निर्णय करना है कि अप्रैल में रिटायर होने वाले कर्मचारियों को कम्यूटेशन देनी है या नहीं? 30 अप्रैल को बहुत से सरकारी कर्मचारी रिटायर हो रहे हैं, ऐसे में उन्हें कम्यूटेशन की सुविधा मिलेगी या नहीं, इसका फैसला अब मुख्यमंत्री करेंगे। मुख्यमंत्री कर्मचारियों के हितैषी रहे हैं और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से लगातार कर्मचारियों के हितों में फैसले ले रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने सरकार को सिफारिश की है कि कर्मचारियों को सेवानिवृति पर पेंशन कम्यूटेशन को बंद कर दिया जाए। ऐसा करने से सरकार को सालाना दो हजार या इससे अधिक का वित्तीय बोझ उठाना नहीं पड़ेगा। प्रदेश का कर्मचारी वर्ग चाहता है कि जिस तरह से पहले से चली आ रही व्यवस्था है कि सेवानिवृति पर कर्मचारियों व अधिकारियों को अग्रिम पेंशन धनराशि प्राप्त करने की प्रणाली को यथावत रहने दिया जाए। इस व्यवस्था के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ न की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]