Home » ताजा खबरें » आईएएस अधिकारी राहुल कुमार ने संभाला बिलासपुर के नए उपायुक्त का कार्यभार…

आईएएस अधिकारी राहुल कुमार ने संभाला बिलासपुर के नए उपायुक्त का कार्यभार…

Oplus_131072

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश कैडर के 2016 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी राहुल कुमार ने बिलासपुर के उपायुक्त (DC) पद का कार्यभार औपचारिक रूप से संभाल लिया है। जिला कार्यालय परिसर में पहुंचने पर अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। नई जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ पहली बैठक की और कार्यशैली में पारदर्शिता, त्वरित सेवा वितरण तथा जनहित को सर्वोपरि रखने की बात कही। राहुल कुमार एक अनुभवी और सक्षम प्रशासनिक अधिकारी हैं। इससे पूर्व उन्होंने सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल में उपमंडल अधिकारी (SDM), हिम ऊर्जा (HIMURJA) में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), कांगड़ा में अपर उपायुक्त (ADC) तथा लाहौल-स्पीति में उपायुक्त के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। इन सभी पदों पर रहते हुए उन्होंने प्रशासनिक दक्षता, कार्यकुशलता और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी कार्यशैली में नवाचार, पारदर्शिता और जनसहभागिता को विशेष प्राथमिकता दी जाती रही है। लाहौल-स्पीति जैसे दुर्गम जिले में भी उन्होंने नागरिक सुविधाओं को पहुंचाने, डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने और आपदा प्रबंधन तंत्र को सशक्त करने के लिए कई सराहनीय कदम उठाए। लोकसभा चुनाव 2024 के सफल संचालन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा उन्हें प्रतिष्ठित राष्ट्रपति सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उनकी प्रशासनिक कुशलता और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है बिलासपुर जिला प्रशासन को राहुल कुमार से नई ऊर्जा, पारदर्शी शासन और जनसेवा को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। नागरिकों में भी उनके आगमन को लेकर खासा उत्साह है और सभी को उनसे अपेक्षा है कि जिले में विकास की गति को और अधिक तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]