Home » ताजा खबरें » राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में मनाया गया “विश्व पृथ्वी दिवस”

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में मनाया गया “विश्व पृथ्वी दिवस”

लाइव हिमाचल/सोलन: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में 166 विश्व पृथ्वी दिवस” के उपलक्ष्य में विद्यालय की एनसीसी इकाई के 25 कैडेट्स के द्वारा ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ पर भाषण, नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग का आयोजन किया गया। एनसीसी कैडेट्स के द्वारा ग्लोबल
वार्मिंग से होने वाले विनाशकारी परिणामों तथा अनावश्यक पेड़ पौधों के कटान से होने वाली हानियों के बारे में जानकारी सांझा की गई तथा पृथ्वी संरक्षण के बारे में चर्चा की गई और विद्यालय परिसर में पृथ्वी बचाओ पर्यावरण बचाओ के नारे लगाये गए। इस अवसर पर स्लोगन लेखन, निबंध प्रतियोगिता एवं नारा लेखन का आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द्रदेव ठाकुर ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अर्थ डे यानी विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। मनुष्य अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए हर तरह से पृथ्वी को नुकसान पहुंचा रहा है। इससे ग्लोबल वॉर्मिंग, क्लाइमेट चेंज और कई जगह बाढ़ जैसे हालात देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में लोगों को इसके प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी हो गया है। पृथ्वी दिवस का विषय, हमारी शक्ति, हमारा ब्रांड है। उन्होंने ये भी कहा कि इस विकास के युग में हम सबको जागरूक होकर पृथ्वी को सुरक्षित करना हमारा कर्तव्य है प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को पृथ्वी संरक्षण के उपाये बताये जैसे ज्यादा-से ज्यादा पेड़ पौधे लगाना,जंगलों को आग से बचाना, अपने आस-पास सफाई रखना और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना आदि के बारे में जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12