Home » ताजा खबरें » सुबाथू-कुनिहार मार्ग पर हादसा: ट्रक और जीप में हो गई जोरदार टक्कर

सुबाथू-कुनिहार मार्ग पर हादसा: ट्रक और जीप में हो गई जोरदार टक्कर

Oplus_131072

Himachal Accident: सोलन  जिला में आज सुबह एक हादसा हुआ है। यहां पर सुबाथू से कुनिहार को जोड़ने वाले मुख्य सड़क मार्ग परट्रक और महिंद्रा जीप में टक्कर हो गई। गंभरपुल के पास हुए इस हादसे में दोनों वाहनों को भारी नुक्सान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि इस टक्कर में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हालांकि, जीप में सवार कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल से ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया ताकि यातायात सामान्य रूप से चालू रह सके। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे पहाड़ी क्षेत्रों में वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करें और सतर्कता बरतें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *