Home » क्राइम » चंडीगढ़ में शिमला के युवक का म**र्डर…

चंडीगढ़ में शिमला के युवक का म**र्डर…

लाइव हिमाचल/शिमला: सेक्टर-43 में शिमला के व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने दोनों किशोर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया चाकू और मृतक का मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों ने लूट के मकसद से वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने बुधवार रात को शिमला के गांव कोग, पीओ महौग, तहसील थिओग निवासी 35 साल के काकू की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को स्थानीय जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया। दोनों कजहेड़ी के रहते हैं। उनकी उम्र 16 से 17 साल है। पुलिस के अनुसार दोनों पैदल गुरुद्वारे में लंगर खाने के लिए गए। उस समय उन्हें लंगर नहीं मिला। दोनों वहां से प्रसाद लेकर निकल गए। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-43 के साइकिल पर काकू को देख लिया। उन्होंने सोचा कि काकू को उस व्यक्ति को लूट लेते हैं। उन्होंने काकू के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। काकू ने बचाव करना चाहा तो हाथापाई में उसकी छाती में चाकू घोंप दिया। इसके बाद आरोपी काकू की जेब से 180 रुपये और मोबाइल लेकर जंगल की तरफ भाग गए। एसएसपी कंवरदीप कौर ने आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की। पुलिस के हाथ आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज लगी थी। सेक्टर 61 चौकी इंचार्ज एसआई गुरजीवन सिंह ने दोनों की पहचान की और कजहेड़ी स्थित स्कूल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें मृतक साइकिल ट्रैक पर पैदल जाता हुआ दिखाई दे रहा था। दो आरोपी उसके पीछे आ रहे थे। आरोपी काकू से झगड़ा कर रहे थे। हालांकि तस्वीरें साफ नहीं थी। वारदात के बाद दोनों साथ लगते जंगल की तरफ भाग गए। पुलिस को बुधवार रात करीब साढ़े 7 बजे सूचना मिली थी कि सेक्टर-43/44 डिवाइडिंग रोड पर सेक्टर-43 की तरफ बस स्टॉप के पास साइकिल ट्रैक पर एक युवक बेसुध पड़ा है। सूचना मिलने के बाद एएसपी साउथ वेस्ट अनुराग दारू, सेक्टर 61 चौकी प्रभारी एसआई गुरजीवन सिंह और अधिकारी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत युवक को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की छाती पर चाकू के घाव थे। चाकू दिल पर लगने से उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]