Home » ताजा खबरें » चिट्टे के जाल में फंसे दो वर्दीधारियों की गई नौकरी…

चिट्टे के जाल में फंसे दो वर्दीधारियों की गई नौकरी…

लाइव हिमाचल/शिमला: प्रदेश में पहली बार नशा तस्करी में संलिप्त कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। नशा तस्करी में संलिप्त सरकारी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के बाद पुलिस विभाग ने यह कदम उठाया है। नशा तस्करी के मामलों में गिरफ्तार दो पुलिस कर्मचारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। एसएसपी शिमला ने दोनों कर्मचारियों के बर्खास्तगी के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले दोनों कर्मचारियों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया था। प्रदेश में पहली बार नशा तस्करी में संलिप्त कर्मचारियों पर ऐसी कार्रवाई की गई है। नशा तस्करी में संलिप्त सरकारी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के बाद पुलिस विभाग ने यह कदम उठाया है। एसएसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस कर्मियों जुगल किशोर और संदीप कुमार को जिला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के मामलों में संलिप्त होने पर गिरफ्तार किया था। इसके बाद दोनों को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन कैथू में तैनात किया था। अब इन्हें बर्खास्त कर दिया है।

डॉक्टर, शिक्षक और तहसील अधिकारियों समेत 24 को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे 24 कर्मचारियों को चिट्टा तस्करी के मामलों में अब तक गिरफ्तार किया है। इनमें डॉक्टर, तहसील वेलफेयर अधिकारी, शिक्षक, फाेरेस्ट गार्ड और पटवारी समेत हिमाचल और पंजाब पुलिस के दो-दो पुलिस कर्मचारी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]