Home » ताजा खबरें » नेशनल हेराल्ड केस में ED ने चार्जशीट दाखिल की, जयपुर समेत पूरे देश में कांग्रेस का प्रदर्शन…

नेशनल हेराल्ड केस में ED ने चार्जशीट दाखिल की, जयपुर समेत पूरे देश में कांग्रेस का प्रदर्शन…

National Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में ED ने बड़ा एक्शन लेते हुए चार्जशीट दाखिल कर दी है. ईडी के इस कदम से कांग्रेस नेता काफी नाराज हो गए हैं और आज राजस्थान समेत पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ईडी के चार्जशीट दाखिल करने के बाद गोविन्द सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया पोस्ट कर अपनी नाराजगी जाहिर की है. वहीं उन्होंने इस बीजेपी की कायरता और घटियापन बताया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि- CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं हमारे नेता राहुल गांधी जी पर 12 साल पुराने फर्जी मामले में चार्जशीट दाखिल करके ED की कार्रवाई भाजपा की कायरता और घटियापन का सबूत है. डोटासरा ने आगे लिखा कि- देश के लिए शहादत देने वाले परिवार को प्रधानमंत्री झुकाना चाहते हैं, राजनीतिक प्रतिशोध में बार-बार एजेंसियों के दुरुपयोग से सत्य की आवाज़ को दबाना चाहते हैं. लेकिन सत्य नहीं झुकेगा…तानाशाही के खिलाफ न्याय की लड़ाई में पूरा देश सत्य के साथ खड़ा है. भाजपाई षड्यंत्र के खिलाफ कल 16 अप्रैल को दोपहर 12 बजे जयपुर में ED ऑफिस के बाहर राजस्थान कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करेगी. आप सभी से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर न्याय की लड़ाई को बल दें. बता दें जहां एक तरफ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट दाखिल की है. वहीं दूसरी ओर गुरुग्राम जमीन घोटाला में सोनिया गांधी के दमाद और प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा से भी आज ईडी पूछताछ करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]