Home » ताजा खबरें » पीएम मोदी ने ‘हिमाचल दिवस’ पर लोगों को दी बधाई

पीएम मोदी ने ‘हिमाचल दिवस’ पर लोगों को दी बधाई

लाइव हिमाचल/शिमला : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। स्वतंत्रता के बाद 1948 में कई रियासतों को मिलाकर हिमाचल प्रदेश को एक राज्य के रूप में गठित किया गया। मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा कि हिमाचल दिवस की राज्य के सभी लोगों को अनेकानेक शुभकामनाएं। गौरवशाली संस्कृति के लिए विख्यात इस प्रदेश के मेरे भाई-बहन अपने परिश्रम, प्रतिभा और पराक्रम के लिए जाने जाते हैं। यह विशेष अवसर आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और आरोग्य लेकर आए, साथ ही हमारी देवभूमि को प्रगति के पथ पर अग्रसर करे, यही कामना है। ‘हिमाचल दिवस’ 15 अप्रैल को मनाया जाता है, जबकि राज्य को पूर्ण राज्य का दर्जा 25 जनवरी, 1971 को दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *