Home » ताजा खबरें » पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने हिमाचल दिवस समारोह पर किया ध्वजारोहण…

पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने हिमाचल दिवस समारोह पर किया ध्वजारोहण…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/हमीरपुर: 78 वें हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया गया. इस समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली ने की. इस अवसर पर आरएस बाली ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और हिमाचल प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के अलावा एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स तथा अन्य टुकड़ियां के परेड की सलामी ली. समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत भी दी. हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली ने प्रदेश तथा जिलावासियों को  हिमाचल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल में कठिन परिस्थितियों होने के बावजूद आज हिमाचल देश के अग्रणी राज्यो में गिना जाता है. उन्होंने कहा कि आज हिमाचल के लोग हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है. उन्होंने कहा कि प्रदेश को 2032 तक सबसे समृद्ध करने के लिए कृत संकल्प हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र को विकसित करने के लिए प्राकृतिक खेती तथा गाय व भैंस के दूध समर्थन मूल्य में वृद्धि की हैं. उन्होंने कहा कि हमीरपुर में जल्द ही स्पिस पार्क को बनाया जा रहा है. हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहाड़ी व जनजाति क्षेत्र में होमस्टे यूनिट व होटल बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना शुरू की जा रही है जिसके तहत युवाओं को चार प्रतिशत की दर पर ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के द्वारा इस वर्ष करोड़ों रुपए के निवेश को हरी झंडी दिखाई गई है जिसके चलते इस वर्ष 15000 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *