Home » Uncategorized » दो दिवसीय मेला दुर्गा, काली माता, अलखदाता भोजनगर का हुआ शुभारंभ, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर रहे मुख्यातिथि…

दो दिवसीय मेला दुर्गा, काली माता, अलखदाता भोजनगर का हुआ शुभारंभ, जिला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर रहे मुख्यातिथि…

लाइव हिमाचल/सोलन: दो दिवसीय मेला दुर्गा काली, माता अलखदाता मेले में जिला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर ने शिरकत की। इस दौरान भोजनगर मंडल के कार्यकर्ता ने मुख्यातिथि को शॉल टोपी व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। आपको बता दें कि हर वर्ष मेला दुर्गा काली माता, अलखदाता भोजनगर युवक मंडल एवं ग्राम पंचायत भोजनगर के सौजन्य से बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। वहीं इस मेले का मुख्य आकर्षण कबड्डी प्रतियोगिता व विशाल दंगल है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर ने अपनी और से मेला दुर्गा काली माता अलखदाता भोजनगर युवक मंडल को 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने इस दौरान कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इन्हें सहेज कर रखने की जरूरत है। मेलों के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी प्रेम व भाईचारे की भावना विकसित होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी युवाओं को जागरूक करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहनी चाहिए। जिससे नशे के खात्मे को भी कम किया जा सकता है। क्योंकि नशे को रोकने के लिए युवाओं को जागरूक करना बहुत जरूरी है। क्योंकि यही कल हमारा आने वाला भविष्य है। युवाओं में खेलों के प्रति रुचि उन्हें नशे से दूर रखने में सहायक होती है।लाइव हिमाचल/सोलन: दो दिवसीय मेला दुर्गा काली माता अलखदाता मेले में जिला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर ने शिरकत की। इस दौरान भोजनगर मंडल के कार्यकर्ता ने मुख्यातिथि को शॉल टोपी व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। आपको बता दें कि हर वर्ष मेला दुर्गा काली माता अलखदाता भोजनगर युवक मंडल एवं ग्राम पंचायत भोजनगर के सौजन्य से बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। वहीं इस मेले का मुख्य आकर्षण कबड्डी प्रतियोगिता व विशाल दंगल है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य राजेंद्र ठाकुर ने अपनी और से मेला दुर्गा काली माता अलखदाता भोजनगर युवक मंडल को 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने इस दौरान कहा कि मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इन्हें सहेज कर रखने की जरूरत है। मेलों के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी प्रेम व भाईचारे की भावना विकसित होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी युवाओं को जागरूक करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहनी चाहिए। जिससे नशे के खात्मे को भी कम किया जा सकता है। क्योंकि नशे को रोकने के लिए युवाओं को जागरूक करना बहुत जरूरी है। क्योंकि यही कल हमारा आने वाला भविष्य है। युवाओं में खेलों के प्रति रुचि उन्हें नशे से दूर रखने में सहायक होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]