Home » ताजा खबरें » CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आतंकी पन्नू दी धमकी, शिमला में खालिस्तान का झंडा फहराने वाले को देगा 11 लाख का इनाम…

CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आतंकी पन्नू दी धमकी, शिमला में खालिस्तान का झंडा फहराने वाले को देगा 11 लाख का इनाम…

लाइव हिमाचल/शिमला : खालिस्तान समर्थक और सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जंयती पर खालिस्तान का झंडा फहराने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने का एलान किया है। इसी के साथ पन्नू ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जंयती पर सभी समारोहों को तत्काल बंद कर दे। सिख फॉर जस्टिस की ओर से एक औपचारिक नोटिस जारी किया गया, जिसमें मांग की गई है कि हिमाचल प्रदेश सरकार डॉ. बी.आर. अंबेडकर के सम्मान में सभी भीम जयंती समारोहों को तुरंत बंद करे। पन्नू ने डॉ. भीम राव अंबेडकर पर ये आरोप लगाए कि संविधान में सिखों को अधिकारों की अनदेखी हुई है।
इसके साथ ही शिमला में अंबेडकर प्रतिमा पर खालिस्तान का झंडा फहराने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने का भी एलान किया। औपचारिक नोटिस में लिखा कि सिख फॉर जस्टिस भीम जयंती के दौरान शिमला में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर खालिस्तान का झंडा फहराने वाले को 11,00,000 रुपये का इनाम दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]