Home » ताजा खबरें » उज्बेकिस्तान में MBBS कर रहे हिमाचली छात्रों से मिले अनुराग ठाकुर…

उज्बेकिस्तान में MBBS कर रहे हिमाचली छात्रों से मिले अनुराग ठाकुर…

Oplus_131072

हमीरपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर उज्बेकिस्तान के समरकंद यूनिवर्सिटी में अध्ययनरत हिमाचली छात्रों से मिले। इस विश्वविद्यालय में वर्तमान में 400 से अधिक विद्यार्थी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने विवि के आधिकारिक प्रतिनिधि डॉ. सुनील शर्मा से भी मुलाकात की और छात्रों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। डॉ. सुनील शर्मा, जो मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट क्षेत्र से संबंध रखते हैं, ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और हिमाचली विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। अनुराग ठाकुर ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनमें जोश भरा और भारत की वैश्विक स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का सम्मान और प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर बढ़ रहा है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे शिक्षा पूरी कर देश सेवा में जुट जाएं। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा विस्तार हुआ है। हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्य में छह मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं और उनके संसदीय क्षेत्र में एम्स जैसी संस्थान की भी स्थापना की गई है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी विद्यार्थियों से मुलाकात की और उन्हें प्रेरित किया। गौरतलब है कि सांसद अनुराग ठाकुर और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित हो रही अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की 150वीं सभा में भाग लेने गए हैं। कार्यक्रम के इतर उन्होंने समरकंद का दौरा कर भारतीय छात्रों से संवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *