Home » ताजा खबरें » मंडी : 4 अप्रैल से शुरू होंगी सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में स्नातक की वार्षिक परीक्षाएं…

मंडी : 4 अप्रैल से शुरू होंगी सरदार पटेल यूनिवर्सिटी में स्नातक की वार्षिक परीक्षाएं…

मंडी : 4 अप्रैल से सरदार पटेल यूनिवर्सिटी की स्नातक स्तर की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। वार्षिक परीक्षाओं का यह दौर 17 मई तक जारी रहेगा। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इस संदर्भ में शेड्यूल जारी करके अपनी सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी के वॉयस चांसलर प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि 32 हजार विद्यार्थी इन परीक्षाओं में भाग लेंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें चंबा जिले में 12, कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 34, कुल्लू जिले में 5, लाहौल.स्पीति जिले में 1 और मंडी जिले में 20 केंद्र बनाए गए हैं। उन्होने बताया कि इस बार यूनिवर्सिटी ने निर्णय लिया है कि नए अकादमिक सत्र 2025-26 में एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने से पहले ही अंतिम वर्ष के छात्रों का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा ताकि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को परीक्षा समाप्त होने के बाद रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम के बाद ही यूनिविर्सिटी द्वारा नए अकादमिक सत्र की प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। साथ ही नए सत्र की एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा सरदार पटेल यूनिवर्सिटी द्वारा ही करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *