Home » ताजा खबरें » मां शूलिनी के दर मंगलवार को 5,200 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, सुबह से शाम तक लगी रही कतारें..

मां शूलिनी के दर मंगलवार को 5,200 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, सुबह से शाम तक लगी रही कतारें..

सोलन: चैत्र नवरात्रि में मां शूलिनी मंदिर में मंगलवार को भक्तों की भीड़ लगी रही। चौथे नवरात्र पर मां के दरबार में 5200 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों ने भजन-कीर्तन भी किया। सुबह 5:00 बजे ही मंदिर परिसर में भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। देर रात तक इसी प्रकार की भक्तों की कतारें मंदिर परिसर में लगी रही। मां के दर्शन कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। मंगलवार होने के कारण मंदिर में अधिक भीड़ थी। भक्तों ने मां कूष्मांडा की पूजा की और मनोकामनाएं मांगी। इस दौरान मंदिर परिसर से लेकर पुरानी कचहरी के समीप मां शूलिनी गेट तक लंबी कतारें लगी रही। लोगों ने आराम से दरबार में पहुंचकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाने के लिए जवानों की तैनाती की गई है।

शूलिनी माता मंदिर में मां कूष्मांडा का पाठ

चौथे नवरात्र पर उत्सव व नव दुर्गा संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने मिलकर शूलिनी माता मंदिर में मां कूष्मांडा का पाठ किया। इस दौरान प्रसाद भी लगाया गया और शहर की खुशहाली की कामना की गई। मंडली की ओर से भजन भी गाये गए। इस दौरान गणपति वंदना, मां तू सच्ची सरकार, मां नू भेंट चढ़ावा, पलके ही पलके बिछेंगे, ओ भोला मेरे, चोला पहनों व अन्य भजनों को हरीश मारवाह, प्रदीप अंग्रेवर, राकेश अग्रवाल, विकास ओबराए, अमित ओबराए, किशन ग्रोवर, मोहन दत्त शर्मा ने मधुर स्वर में गाए। इससे माहौल भक्तिमय बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *