Home » ताजा खबरें » राणा सांगा को लेकर विवादित टिप्पणी पर क्षत्रिय संगठन में रोष, सचिवालय के बाहर फूंका पुतला

राणा सांगा को लेकर विवादित टिप्पणी पर क्षत्रिय संगठन में रोष, सचिवालय के बाहर फूंका पुतला

शिमला: क्षत्रिय योद्धा राणा सांगा को लेकर विवादित बयान देने पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन का देश भर में विरोध हो रहा है। शिमला में भी देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण समाज ने सचिवालय के बाहर सांसद का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया और आगरा में 12 अप्रैल को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस व देवभूमि क्षत्रिय संगठन के कार्यकर्ताओं में हल्की नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने सपा सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतले को आग लगाने के बाद जूतों की माला भी पहनाई। देवभूमि क्षत्रिय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि अपने योद्धाओं के सम्मान में क्षत्रिय संगठन सड़को पर है। जिनका कोई अपना इतिहास भूगोल नहीं है वो वीर योद्धाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है इसको क्षत्रिय बर्दाश्त नहीं करेगा। आज यहां पुतला फूंका गया है जूतों की माला पहनाई गई है। आगामी 12 अप्रैल को देश भर से क्षत्रिय आगरा में एकत्रित होंगे और अपना विरोध दर्ज करेंगे। हिमाचल प्रदेश से भी देवभूमि क्षत्रिय संगठन आगरा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]