दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 25 मार्च 2025 को दिल्ली विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले वित्त वर्ष के बजट से 31.5 प्रतिशत अधिक है। इस बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं, जो दिल्लीवासियों के जीवन स्तर में सुधार और शहर के समग्र विकास को लक्षित करती हैं।
-
Delhi Health Budget LIVE: आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए 320 करोड़ रुपये
दिल्ली की सीएम ने प्रदेश में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए 320 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की घोषणा की। दिल्ली सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए दिल्ली सरकार प्रतिबध है। उन्होंने कहा कि सरकार वैकल्पिक हेल्थ केयर की दिशा में भी काम करेगी। इसके लिए आयुष पर जोर दिया जाएगा। -
12:06 PM, Mar 25 2025
Delhi Budget LIVE : दिल्ली में हर घर तक पहुंचेगा साफ पानी
CM रेखा गुप्ता ने अपने बजट भाषण में कहा कि हमारी सरकार में हर घर तक साफ पानी पहुंचेगा। इसके साथ ही सीवर सिस्टम अपग्रेड होगा। ऐसे में जल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ₹9,000 करोड़ का आवंटन किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे नई जल पाइपलाइन बिछाई जाएंगी, सीवर लाइनों का विस्तार होगा और हर नागरिक को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी। -
11:56 AM, Mar 25 2025
Delhi Budget LIVE News : दिल्ली बजट में 500 करोड़ रुपये का सीवेज ट्रीटमेंट प्लान
दिल्ली बजट में इस बार सीवेज ट्रीटमेंट प्लान के तहत 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में पानी और सीवर अब समस्या नहीं रहेगी। सीएम ने कहा कि 250 करोड़ का प्रावधान पुरानी सीवर लाइन बदलने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि सीवर साफ करने के लिए 31 सुपर सकर मशीन किराये पर लाए गए हैं। जरूरत के हिसाब से और मशीने मंगाई जाएंगी।
11:53 AM, Mar 25 2025
Delhi Budget 2025 LIVE : दिल्ली में खत्म होगा टैंकर घोटाला सिस्टम, टैंकर में जीपीएस सिस्टम लगाएंगे
दिल्ली की सीएम ने दिल्ली में जल संकट को दूर करने को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की। बजट भाषण के दौरान सीएम ने कहा कि हम गर्मियों के मौसम में लोगों की पेयजल परेशानी को देखते हुए कहा कि हम दिल्ली में टैंकर घोटाला सिस्टम को खत्म करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए वाटर टैंकर में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा। इसके तहत जल बोर्ड के टैंकर में जीपीएस सिस्टम लगाए जाएंगे। इसे एंड्रायड मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये मॉनिटर किया जा सकेगा।
Delhi Budget LIVE News : दिल्ली में होगा ग्लोबल इन्वेस्टमेंट का समिट
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बजट पेश करने के दौरान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट की घोषणा की। सीएम ने कहा कि दिल्ली में पहली बार ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि हर दो साल में इस समिट का आयोजन हो सके।
-
11:46 AM, Mar 25 2025
Delhi Budget 2025 LIVE Today : दिल्ली सरकार पेश करेग नई उद्योग नीति
दिल्ली के बजट में सीएम रेखा गुप्ता ने प्रदेश के लिए नई औद्योगिक नीति पेश करने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार नई औद्योगिक नीति के साथ ही नई वेयरहाउस पॉलिसी लेकर आएंगे। सीएम ने कहा कि व्यापार के लिए लोग दिल्ली से बाहर जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि एक रिडेवलपमेंट प्लान के तहत सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा। इससे व्यापारी भाई अपना बिजनेस ठीक से कर सकें। उन्होंने कहा कि आज हम सदन में घोषणा करते हैं, ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड की स्थापना की जाएगी। यह व्यापरियों की समस्याओं की पहचान करने के साथ ही उसका निवारण करेगी। -
11:41 AM, Mar 25 2025
Delhi CM Rekha Gupta Speech LIVE : आप में और हमारे में बहुत फर्क है…. सीएम रेखा गुप्ता ने आप पर साधा निशाना
सीएम बजट भाषण के दौरान आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि आप में और हमारे में काफी फर्क है। उन्होंने कहा कि आप केवल वादे करते थे, हम वादे निभाते हैं। आप एलजी, पीएम से झगड़ते थे, हम मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपने अपने लिए शीशमहल बनवाया, हम गरीबों के लिए मकान बनवाते हैं। सीएम ने कहा कि आपने अधिकारियों को साथ दुर्व्यवहार किया हम अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हैं। सीएम ने कहा कि आप हाथ की सफाई जानते हो लेकिन हम कूड़े की सफाई करेंगे। सीएम ने कहा कुछ देर की खामोशी है, अब शोर आएगा। पहले तुम्हारा दौर था, अब हमारा दौर आएगा। -
11:38 AM, Mar 25 2025
Delhi Budget 2025 LIVE :विधायक निधि में 350 करोड़ रुपये का प्रावधान
दिल्ली विधानसभा बजट भाषण के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने विधायक विधायक निधि में 350 करोड़ रुपये का प्रावधान किया। सीएम ने कहा कि सभी विधायकों को काम करने के लिए पूरा फंड मिलेगा। अब विधायकों को फंड के लिए कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
11:34 AM, Mar 25 2025
Delhi Budget LIVE : दिल्ली के बजट में 10 फोकस एरिया
Delhi Budget 2025 LIVE: बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के साथ ही 10 फोकस एरिया को चिह्नित किया गया है। इसमें बिजली, पानी, और सड़क का विकास का भी शामिल है। सीएम ने कहा कि 2025-26 में इंफ्रा प्रोजेक्ट के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से 1 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है। सीएम ने कहा कि हम दिल्ली को नया रूप देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
11:30 AM, Mar 25 2025
Delhi Budget 2025 LIVE : दिल्ली में मजबूत होगा बुनियादी ढांचा : CM रेखा गुप्ता
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि मजबूत बुनियादी ढांचा, तेज विकास की रफ्तार होगी। उन्होंने कहा कि ₹28,000 करोड़ के पूंजीगत व्यय से दिल्ली में सड़क, पुल, जल निकासी, ट्रांसपोर्ट और अन्य सार्वजनिक सेवाओं में होगा व्यापक सुधार। यह बजट दिल्ली को एक स्मार्ट और आधुनिक शहर में बदलने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
11:35 AM, Mar 25 2025
Delhi Budget LIVE : महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये
दिल्ली सरकार के बजट में महिलाओं का खास ध्यान रखा गया है। दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये महीने की राशि दी जाएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इसके लिए दिल्ली सरकार ने बजट में 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
-
11:36 AM, Mar 25 2025
Delhi Budget LIVE News Today : आयुष्मान योजना में 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस
सीएम रेखा गुप्ता ने बजट भाषण पेश करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता को अब आयुष्मान योजना के लिए 10 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र के 5 लाख रुपये के कवर के साथ दिल्ली के लोगों को 5 लाख रुपये का टॉपअप देगी। सीएम ने कहा कि इसके लिए हमने 2144 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
11:37 AM, Mar 25 2025
Delhi Budget Speech LIVE : दिल्ली के बजट में पूंजीगत खर्च हुआ दोगुना
दिल्ली सरकार के बजट में इस बार पूंजीगत खर्चोंं को दुगना कर दिया है। इसे बढ़ाकर 28 हजार करोड़ रुपये किया गया है। यह राशि सड़क से लेकर शिक्षा क्षेत्र में खर्च किए जाएंगे। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यदि पिछली सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं को राजनैतिक कारणों से रोका नहीं होता तो विकास कार्यों के लिए पैसों की कमी नहीं होती।





