Home » ताजा खबरें » हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छठी कक्षा से कंप्यूटर विषय पढ़ाने की तैयारी

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छठी कक्षा से कंप्यूटर विषय पढ़ाने की तैयारी

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अगले शैक्षणिक सत्र से छठी कक्षा से कंप्यूटर की पढ़ाई करेंगे। इस विषय को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू करने की योजना है। स्कूलों में विषय को शुरू करने के लिए शिक्षा बोर्ड ने प्रपोजल तैयार कर लिया है, जिसे मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले शैक्षणिक से छठी कक्षा से कंप्यूटर की पढ़ाई बच्चों को दिलाने की योजना बना रहा है। अभी तक सरकारी स्कूलों में नौंवी कक्षा से कंप्यूटर की पढ़ाई करवाई जाती है। छठी कक्षा से शुरू किया जाना वाला यह विषय इलेक्टिव विषयों में रखा जाएगा। इस विषय को शुरू करने के लिए स्कूलों में कंप्यूटर लगाने होंगे और जिसके लिए फंड की जरूरत होगी। बोर्ड के बनाए प्रपोजल में यह फंड नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत उपलब्ध करवाया जा सकेगा। बोर्ड प्रबंधन ने इस विषय को छठी कक्षा से शुरू करने की पूंजी रूपरेखा तैयार कर प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेज दी है। अगर प्रदेश सरकार इस योजना को मंजूरी देती है तो आगामी शैक्षणिक सत्र में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छठी कक्षा के बच्चे भी कंप्यूटर की पढ़ाई कर सकेंगे, जिसके लिए उन्हें नौवीं कक्षा तक का इंतजार करना पड़ता है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में छठी कक्षा से कंप्यूटर विषय की पढ़ाई शुरू करने को बोर्ड ने योजना बनाई है। इसके लिए एक प्रपोजल तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजा है। इस विषय को स्कूलों में शुरू करने के लिए फंड नई शिक्षा नीति में देने की योजना बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *