Home » ताजा खबरें » IND vs NZ Live Highlights : भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता चैम्पियन्स ट्रॉफी का खिताब, 12 साल बाद फिर चैम्पियन…

IND vs NZ Live Highlights : भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर जीता चैम्पियन्स ट्रॉफी का खिताब, 12 साल बाद फिर चैम्पियन…

नेशनल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. यह टीम इंडिया का तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब है. इससे पहले भारत ने 2002 सौरव गांगुली की कप्तानी और 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था. अब ने 12 साल बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में दुबई में धमाकेदार जीत के साथ इंडियन क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का अपना तीसरा टाइटल जीता है.

भारत न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर बना विजेता
इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. कीवी टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए. भारतीय टीम ने 252 रनों के लक्ष्य का पीछा 49 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन बनाकर हासिल कर लिया और मैच को 6 विकेट से जीत लिया. इस मैच में भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की शतकीय साझेदारी की और जीत की नींव रखी. रोहित शर्मा ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 83 बॉल में 7 चौके और 3 छक्कों के साथ 76 रनों की पारी खेली. गिल ने 50 बॉल में 1 छक्के की मदद से 31 रन बनाए. विराट कोहली 1 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए. श्रेयस अय्यर 62 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों के साथ 48 रनों की पारी खेली. अक्षर पटेल 40 बॉल में 1 चौके और 1 छक्के के साथ 29 रन बनाकर आउट हुए. हार्दिक पांड्या भी 18 रन बनाकर चले गए. भारत ने केएल राहुल नाबाद 27 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद 8 रनों के साथ टीम इंडिया को 5 विकेट से जीत दिला दी और भारत को लगातार दूसरी आईसीसी ट्रॉफी जीता दी. इससे पहले भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था. अब आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है. न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने 2-2 विकेट हासिल किए। इससे पहले न्यूजीलैंड के लिए विल यंग और रचिन रविंद्र पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े. वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग 17 और फिर कुलदीप यादव ने रचिन रविंद्र 37 को पवेलियन भेजा. इन दोनों के बाद डेरिल मिशेल ने 101 गेंदों में 3 चौकों के साथ सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली. माइकल ब्रेसवेल न्यूजीलैंड के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाज रहे. उन्होंने 40 बॉल में 3 चौकें और 2 छक्कों के साथ 53 रनों की पारी खेली. इनके अलावा न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन 11, टॉम लैथम 14, ग्लेन फिलिप्स 34, और मिशेल सेंटनर 8 रन बनाए. भारत के लिए कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट हासिल किए. मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हालिस किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]