लाइव हिमाचल/नाहन : हिमाचल प्रदेश के में कैदियों के दो गुटों में मामूली झड़प हुई है। झड़प जेल के गेट से निकलने को लेकर हुई, जिसमें तीन अंडर ट्रायल कैदी शामिल थे। हालांकि इस घटना में किसी भी कैदी को चोट नहीं आई, लेकिन कैदी एक दूसरे को जख्मी करने की धमकी दे रहे थे। जेल प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद गुनघाट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कैदियों के बयान कलमबद्ध किए। जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदियों में आपसी बहस हुई थी, जिसमें तीन कैदी शामिल थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदियों की निगरानी के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। साथ ही, जेल के अंदरूनी हिस्सों में भी सुरक्षा को बढ़ाया गया है।





