Home » ताजा खबरें » LIVE HP News 7th March 2025: गजब का कॉन्फिडेंस, अंडरवियर में माइक्रोफोन छिपाकर परीक्षा देने पहुंचा युवक…

LIVE HP News 7th March 2025: गजब का कॉन्फिडेंस, अंडरवियर में माइक्रोफोन छिपाकर परीक्षा देने पहुंचा युवक…

लाइव हिमाचल/सोलन :  रेलवे पुलिस बल में कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा देने पहुंचे हरियाणा के युवक को अंडरवियर में छिपाए माइक्रोफोन के साथ सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। आरोपित राहुल गांव खेड़ा डाकघर एवं तहसील गोहाना जिला सोनीपत (हरियाणा) का रहने वाला है। इस तरह से डिवाइस अंदर ले जाने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि नकल करवाने में गिरोह शामिल हो सकता है। इस मामले में और लोगों को भी पुलिस गिरफ्तार कर सकती है। सोलन जिले के बद्दी स्थित महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय परिसर में यह परीक्षा वीरवार को थी। विश्वविद्यालय प्रबंधकों व टीसीएस सिक्योरिटी कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने युवक को मुख्य गेट से अंदर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस माइक्रोफोन, जैक बैटरी व मोबाइल फोन सिम मिली है। महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय के प्रबंधकों ने बरोटीवाला थाना को सूचित किया। यहां पर रेलवे पुलिस के तैनात स्टाफ ने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। बरोटीवाला थाना से पुलिसकर्मी और अंबाला से रेलवे के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय में कांस्टेबल पदों के लिए कुछ दिन से परीक्षा चल रही है। अग्रसेन विश्वविद्यालय के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एवं सेवानिवृत्त एसपी गुरमीत सिंह और टीसीएस सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी गौरव पठानिया ने बताया कि युवक ने अंडरवियर के अंदर दोनों टांगों के बीच डिवाइस छिपाया था। उन्होंने बताया कि थाना बरोटीवाला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जिला बद्दी के पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]