लाइव हिमाचल/सोलन/कसौली: नशे के विरुद्ध जारी जंग अभियान के तहत आज कसौली थाना क्षेत्र के गड़खल, कसौली में थाना प्रभारी कसौली,धनवीर सिंह व ड्रग इंस्पेक्टर सुप्रिया शर्मा के नेतृत्व में दवाइयों की दुकानों का ओचक निरीक्षण किया गया। इस अभियान के तहत दुकानों के सेल, परचेज रजिस्टर की छानबीन की गई। वहीं इस दौरान दोनों विभागों के अधिकारियों ने दवा,विक्रेताओं को सख्त निर्देश जारी किए कि बिना डॉक्टर की पर्ची के कोई भी दवाई, सिरिंज भी नहीं दी जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों ने दूकानों में रखी सभी दवाइयों को बारीकी से चैक किया। थाना प्रभारी कसौली धनवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के कसौली व गड़खल में दवा विक्रेताओं की दुकानों के औचक निरीक्षण किया गया व निर्देश जारी किए गए कि बिना डॉक्टर की पर्ची के सिरिंज,दवाइयां नहीं दी जाए। साथ ही उन्होंने जनता से भी आह्नान किया है कि नशे के खात्मे को लेकर जारी जांच में पुलिस का साथ दे व अवैध तरीके से नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दे।



