Home » ताजा खबरें » 6 मार्च को बिलासपुर आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा…

6 मार्च को बिलासपुर आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा…

लाइव हिमाचल/बिलासपुर: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत और पार्टी के अन्य राज्यों में लगातार बढ़ते प्रभाव के बाद, भाजपा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) छह मार्च को अपने गृह जिले बिलासपुर का दौरा करेंगे। यह उनकी गृह जिले बिलासपुर में पहली यात्रा है, जहां उनका भव्य स्वागत करने की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी है। बिलासपुर में रौड़ा सेक्टर स्थित भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में पार्टी ने कई राज्यों में सरकार बनाई है। हाल ही में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया है। सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा छह को बिलासपुर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *