Home » ताजा खबरें » शिमला के साईं मंदिर से चांदी का सिंहासन हुआ चोरी, छत्तर और मुकुट भी ले गए बदमाश…

शिमला के साईं मंदिर से चांदी का सिंहासन हुआ चोरी, छत्तर और मुकुट भी ले गए बदमाश…

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल की राजधानी शिमला के साईं मंदिर में शातिरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बीती रात को चोरों ने सैंडल चक्कर स्थित साईं मंदिर को निशाना बनाया और चांदी का छतर, आशीर्वाद मुकुट और साईं कुर्सी के किनारों का सामान भी चुरा ले गए। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, विनोद चांदला नाम के व्यक्ति ने पुलिस थाना बालूगंज में साईं मंदिर में चोरी की शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि 3 मार्च की रात करीब 12:50 बजे शातिरों ने मंदिर में प्रवेश किया और मंदिर से परिसर से लगभग 1 किलो चांदी के वजन से बनें साईं बाबा के सिंहासन को ले गए। चांदी का छतर, आशीर्वाद मुकुट और साईं कुर्सी के किनारों का सामान भी शातिर ले गए। शिकायत कर्ता ने पुलिस को बताया कि चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *