Home » ताजा खबरें » Himachal Weather: नारकंडा सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी, भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दरकी पहाड़ी

Himachal Weather: नारकंडा सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी, भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दरकी पहाड़ी

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। शिमला के कुफरी, नारकंडा सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं शिमला में बारिश के साथ बर्फ के फाहे गिरे। मंगलवार सुबह अचानक बिगड़े माैसम से ठिठुरन बढ़ गई है।

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर दरकी पहाड़ी
उधर, भरमौर-पठानकोट हाईवे पर अचानक पहाड़ी दरकने से टनों के हिसाब से पत्थर और मलबा हाईवे पर आकर गिर पड़ा। इससे देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। हाईवे बंद होने से छोटे-बड़े वाहनो की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद हाईवे प्रबंधन की मशीनरी और मजदूर मौके पर पहुंचकर हाईवे को यातायात के लिए सुचारु करने में जुट गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 4 मार्च को भी प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 5 से 8 मार्च पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई तथा कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3-11 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *