Home » ताजा खबरें » रेप-ब्लैकमेल के आरोपी को वकीलों ने पीटा…

रेप-ब्लैकमेल के आरोपी को वकीलों ने पीटा…

नेशनल डेस्क: राजस्थान के अजमेर में लड़कियों का रेप और ब्लैकमेल करने वाले आरोपी मास्टरमाइंड को वकीलों ने कोर्ट रूम में ही धुन दिया। वकीलों ने कोर्ट से बाहर निकलते समय उस पर बुरी तरह लात-घूंसे बरसाए। पूर्व पार्षद हकीम कुरैशी पुलिस की गिरफ्त में है, उसे सोमवार को पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया था। कुरैशी के ऊपर अजमेर संभाग के बिजयनगर में स्कूली लड़कियों के साथ रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप है। कोर्ट रूम के बाहर का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुरैशी पुलिस की घेराबंदी में ले जाया जा रहा होता है कि तभी बाहर आते ही वकीलों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस के बीच में घुसकर वकीलों ने थप्पड़ और लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते कोर्ट रूम के बाहर अफरा-तफरी मच गई। कुछ वकील तो टेबल-कुर्सी पर चढ़कर उसे पीटते हुए दिखे। आपको बताते चलें कि हकीम कुरैशी और रियान मंसूरी बिजयनगर के रेप और ब्लैकमेल मामले का मास्टरमाइंड है। वह पहले पार्षद भी रह चुका है। एक पीड़िता ने बताया था कि वो हकीम लड़कियों को भगाने में मदद करता था। एक नाबालिग छात्रा ने बताया था कि गैंग के लड़के अपने जाल में फंसाने के लिए नई-नई गाड़ियों का इस्तेमाल करते थे। अपने जाल में फंसाने के बाद नाबालिगों के साथ टॉर्चर करते थे। बुरका पहनने और नमाज अदा करने के लिए भी जबरदस्ती करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *