सोलन: कालका-शिमला नेशनल हाइवे पांच पर निर्माणाधीन कंडाघाट टनल के समीप ट्रक पलटने से एक कि मौत हो गई। हादसा रविवार रात 9:30 बजे का है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की गई। वहीं, एक अन्य ट्रक सवार गम्भीत रूप से घायल है। इसे प्राथमिक उपचार के लिए कंडाघाट अस्पताल लाया गया। यहां पर व्यक्ति का उपचार चला हुआ है। जानकारी के अनुसार ट्रक पहले ये क्रश बैरियर से टकराया। इसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क के साथ बनी नाली में पलट गया। ट्रक ठियोग से फरीदाबाद सेब लेकर जा रहा था। ट्रक में दो लोग सवार थे, जिसमें से ट्रक ड्राइवर ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद ट्रक को सड़क से हटाने का कार्य किया गया। मामले की पुष्टि की पुष्टि थाना प्रभारी कंडाघाट वीरसिंह नेगी ने की। उन्होंने बताया कि हादसे के कारण पता लगाए जा रहे है।





