Home » ताजा खबरें » बिलासपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा महाशिवरात्रि पर्व सभी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…

बिलासपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा महाशिवरात्रि पर्व सभी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़…

बिलासपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बिलासपुर जिले के नैना देवी, लक्ष्मी नारायण मंदिर और अन्य शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिरों में तांता लगा रहा, जहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। नैना देवी और लक्ष्मी नारायण मंदिर में शिव पूजन, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने पूरे भक्ति भाव से भाग लिया। “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।शिवरात्रि महापर्व के उपलक्ष्य में 27 फरवरी को लक्ष्मी नारायण मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। भक्तों को प्रसाद वितरण किया जाएगा और पूरे नगर में धार्मिक उत्सव का माहौल रहेगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में विशेष सजावट की गई, शाम को शिव बारात निकाली जाएगी और विभिन्न झांकियों का आयोजन किया जाएगा, श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान शिव की आराधना की। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष शिवरात्रि को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान शिव की कृपा पाने के लिए श्रद्धा-भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की। नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *