Home » ताजा खबरें » महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये 23 चीजें, भगवान शिव होंगे प्रसन्न

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये 23 चीजें, भगवान शिव होंगे प्रसन्न

26 फरवरी को बड़े ही धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। यह दिन भगवान शिव और मां पार्वती के लिए बेहद खास है। इस दिन शिव-शक्ति का मिलन हुआ था। हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन खास तौर पर शिवभक्त व्रत, पूजा आदि कर भगवान शिव को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। भगवान शिव को शास्त्रों में औघड़ दानी कहा गया है यानी वे प्रसन्न होकर कुछ भी वर दे सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको 23 ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं जिसे चढ़ाकर आप भगवान शिव को प्रसन्न कर सकते हैं।

26 तारीख को ही क्यों मनाई जाती है महाशिवरात्रि

हिंदू पंचांग की मानें तो महाशिवरात्रि इस साल 26 फरवरी की सुबह 11.08 बजे आरंभ होगी जो 27 फरवरी की सुबह 08.54 बजे तक रहेगी। चूंकि हिंदू धर्म में भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में करने का विधान है, ऐसे में यह 26 फरवरी को मनाई जाएगी।

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 23 चीजें

  1. दही
  2. गाय का घी
  3. कच्चा दूध
  4. सफेद फूल
  5. फल
  6. अक्षत
  7. बेलपत्र
  8. धतूरा
  9. भांग
  10. शहद
  11. गंगाजल
  12. भस्म
  13. काला तिल
  14. हरी मूंग की दाल
  15. शमी का पत्ता
  16. सफेद आक का फूल (मदार)
  17. बेर
  18. बेल
  19. इत्र
  20. सफेद चंदन
  21. कच्चा धागा
  22. पान
  23. सुपारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12