लाइव हिमाचल/डल्हौजी: डल्हौजी पुलिस थाना की टीम ने भरमौर-पठानकोट एनएच के गोली जीरो प्वाइंट पर नाके के दौरान एक तस्कर को 144 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए चरस को पानी की बोतल में छिपाया हुआ था, जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डल्हौजी थाना के तहत एचसी चमन कुमार की अगुवाई में टीम ने एनएच के गोली जीरो प्वाइंट पर रोजाना की तरह नाका लगा रखा था। इस दौरान एक व्यक्ति तेगा राम (36) पुत्र चंद राम गांव मक्कन सनवाल व तहसील चुराह चौहड़ा डैम की ओर से पैदल आ रहा था।
जैसे ही वह गोली जीरो प्वाइंट में पहुंचा तो सामने पुलिस को देखकर घबरा गया और अपने हाथ में पकड़ी पानी की बोतल को दूर फैंक दिया। पुलिस ने व्यक्ति को बोतल फैंकते देख काबू कर लिया। जब बोतल की जांच तो उसमें प्लास्टिक की थैली रखी हुई थी, जिसमें 144 ग्राम चरस पाई गई। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर मादक पदार्थ रखने के जुर्म में आरोपी को गिरफ्तार लिया तथा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने की है।





