Home » ताजा खबरें » India vs Pakistan LIVE Score, Champions Trophy 2025: बाबर आजम और इमाम-उल-हक की जोड़ी क्रीज़ पर, शमी से भारत को बड़ी उम्मीद

India vs Pakistan LIVE Score, Champions Trophy 2025: बाबर आजम और इमाम-उल-हक की जोड़ी क्रीज़ पर, शमी से भारत को बड़ी उम्मीद

IND vs PAK LIVE Updates; ICC Champions Trophy 2025:  दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और फिलहाल बाबर आजम और इमाम-उल-हक की जोड़ी क्रीज़ पर हैं. भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है. वहीं, पाकिस्तान की इलेवन में फखर जमां की जगह इमाम उल हक को शामिल किया गया है.

भारतीय इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव

पाकिस्तान इलेवन
इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

IND vs PAK LIVE Score: रिजवान या शमी कौन लाएगा अपने टीम के चेहरे पर खुशी?

कप्तान रिजवान को अपने फैसले पर पछतावा तो नहीं होगा क्योंकि टॉस जीतकर बहुत ज्यादा खुश दिखाई दे रहे थें, लेकिन इस बात को अब सही साबित करने के लिए भारतीय गेंदबाज़ शमी और हर्षित पर बड़ी जिम्मेदारी है.

Feb 23, 2025 14:42 (IST)

IND vs PAK LIVE: टॉस जीतकर पाकिस्तान की बढ़ गई है टेंशन

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया कोशिश में है की उन्हें शुरुआती झटके दिए जाये, मोहम्मद शमी के बाद अब हर्षित राणा गेंदबाज़ी के लिए आये हैं, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेने के बाद कप्तान रिज़वान और टीम पर भारत के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने का दबाव होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *