Home » ताजा खबरें » लंदन की नेडली ने हमीरपुर के प्रदीप से की शादी, विदेशी दुल्हन को देख लोग सेल्फी लेने उमड़े लोग…

लंदन की नेडली ने हमीरपुर के प्रदीप से की शादी, विदेशी दुल्हन को देख लोग सेल्फी लेने उमड़े लोग…

शिमला: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के प्रदीप शर्मा ने लंदन की रहने वाली नेडली से हिंदू रीतिरिजावों के साथ शादी की है। लंदन से हिमाचल के गलोड़ पहुंची नेडली प्रदीप शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधकर नेडली शर्मा हो गई है। प्रदीप और नेडली पिछले चार साल से एक दूसरे को जानते थे। लंजियाना के प्रदीप कुमार शर्मा पुत्र जगन नाथ शर्मा ने हिमाचली और हिंदू रीतिरिवाज शादी की रस्में अदा की। प्रदीप कुमार शर्मा और नेडली दोनों लंदन में नौकरी करते थे मगर आज कल प्रदीप हांगकांग में अपना व्यवसाय करते हैं। प्रदीप की माता और उनकी इकलौती बहन की कुछ वर्ष पहले दिल्ली के पास एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई थी और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। उस समय यह दोनों भी बेटे के पास जा रही थीं। आज दोनों की इस शादी में पूरे परिवार रिश्तेदारों और गांव वालों ने खूब डांस किया। दूर-दूर से आकर लोगों ने नए दूल्हे और विदेश से हिमाचल आई दुल्हन को आशीर्वाद दिया। इस शादी में नेडली के माता पिता और अन्य परिवारिक सदस्यों ने भी शिरकत की और हिमाचल प्रदेश और हिंदू रीतिरिवाजों की खूब सराहना की। नेडली के माता पिता और परिवारिक सदस्य अभी कुछ दिन यहीं रहेंगे और देवभूमि हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों का लुत्फ उठाएंगे। नेडली और प्रदीप की जोड़ी पर हर कोई खुश दिखा और इन दोनों के साथ एक सेल्फी और इनकी एक झलक पाने को आतुर दिखा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *