
सोलन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 23 फरवरी, 2025 को सोलन ज़िला के कसौली उपमण्डल के प्रवास पर आ रहे हैं। डॉ. शांडिल 23 फरवरी, 2025 को सांय 07.00 बजे द लॉरेंस स्कूल सनावर में आयोजित होने वाले ‘लीडरशिप कॉनक्लेव-आई कैनः लीडरशिप विद हार्ट इन ए वी.यू.सी.ए. वर्ल्ड’ कार्यक्रम में मुख्यातिथि होंगे।





