Home » ताजा खबरें » केंद्र से मिल रहा भरपूर सहयोग अपने अंशदान पर ध्यान दे हिमाचल सरकार

केंद्र से मिल रहा भरपूर सहयोग अपने अंशदान पर ध्यान दे हिमाचल सरकार

Governor Shiv Pratap Shukla: हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर राज्यपाल दो वर्ष पूरे होने पर राजभवन में कॉफी टेबल बुक लॉन्च की। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दो वर्ष में उन्होंने संवैधानिक मर्यादाओं व पद की गरिमा में रहकर कार्य किया है। राज्यपाल ने केंद्र से हिमाचल को मिलने वाली आर्थिक मदद को लेकर बड़ी बात कही है। है। उनका कहना था कि केंद्र से हिमाचल को भरपूर सहयोग मिल रहा है। राज्य सरकार को अपने अंशदान पर ध्यान देना चाहिए। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा जब वे राज्यपाल बने तो पीएम मोदी ने नशे के खिलाफ काम करने को कहा था, जिसके बाद हिमाचल में बढ़ते नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा गया है। सभी लोगों को बिना राजनीति किए इसे आंदोलन के रूप में अपनाना होगा तभी देव भूमि नशे के दलदल से बाहर निकलेगी।राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल उन्हें अब अपने घर की तरह लगने लगा है। पीएम मोदी ने उन्होंने संवैधानिक दायित्व का पालन करने और देव भूमि की नशे के कारण खंडित हो रही परंपरा के लिए काम करने को कहा हैं। प्रदेश में नशे के खिलाफ काम करने की शुरुआत की और पंचायती राज संस्थाओं और शिक्षण संस्थानों में नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ी है। नशे के खिलाफ अब सरकार और पंचायतों ने भी काम करना शुरू किया है। ये मुहिम अब आंदोलन का रूप लेगा इसमें सभी का सहयोग जरूरी हैं। जब तक डिमांड खत्म नहीं होगी तब तक नशा समाप्त नहीं हो सकता। राज्यपाल ने कहा कि नशे के विरुद्ध काम में राजनीति नहीं होनी चाहिए। हिमाचल बचाओ नशा भगाओ अभियान चलाकर सभी को इसके खिलाफ काम करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *