Home » ताजा खबरें » मामा के घर लैंटर डालने गए युवक का जंगल में मिला श#व, ह/त्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस….

मामा के घर लैंटर डालने गए युवक का जंगल में मिला श#व, ह/त्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस….

लाइव हिमाचल/कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में ज्वालामुखी पुलिस थाना खुंडियां के तहत मामा के घर लेंटर डालने गए एक युवक का शव भटाल खुर्द के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान 25 वर्षीय नवीन चौधरी उर्फ विंटा निवासी अंब पठियार के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया है. मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने की है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है. मामले में जो भी संलिप्त होगा उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. जानकारी के अनुसार, थाना खुंडियां पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि भटाल खुर्द के जंगल में एक युवक का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल, थाना प्रभारी खुंडियां रघुजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया. फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. पुलिस की मामले को लेकर जांच जारी है. बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी के साथ सुबह 11 बजे मामा के घर गया था और वहीं रुका था, जबकि उसकी पत्नी शाम को घर वापस आ गई थी. मृतक की ताई ने भी रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उसके नौजवान लड़के को बेरहमी से मार दिया गया. मृतक के परिजनों ने भी हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पत्नी रेखा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उसके पति ने रात साढ़े 10 बजे फोन किया था कि उसे उसके ही रिश्तेदार मार रहे हैं और गाड़ी भेजने को कहा था. इसके बाद उसका संपर्क टूट गया और अगले दिन सुबह उसका शव जंगल में मिला. पुलिस की जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी. उधर, पुलिस को शव मिलने की जगह पर झाड़ियां तहस-नहस मिलीं. व्यक्ति के सिर पर चोट के निशान थे और उसके जूते खून से सने हुए मिले. पुलिस ने खून से सटी लकड़ियां भी कब्जे में ली हैं। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले मृतक का एक वीडियो वायरल हो चुका है, जिसमें कुछ लोग कह रहे हैं कि व्यक्ति मर गया है और उसे घसीटकर फेंका गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी. पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक का बीता दौर क्राइम से जुड़ा हुआ पाया गया है. चोरी के आरोप में उसके खिलाफ ज्वालामुखी थाने में लगभग 3 मामले दर्ज हैं. उधर, यहां पर दो दिन में यह दूसरी घटना है. इससे पहले ज्वालामुखी के सुरानी रोड के पास कालीधर जंगल में 20 से 25 दिन पुराना शव मिला था जिसकी अभी तक पहचान नहीं हुई है. अब भटाल खुर्द में शव मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है. हिमाचल में इस तरह की घटनाएं शर्मनाक हैं. घटना की भनक लगते ही सैकड़ों लोग भटाल खुर्द के जंगल में पहुंच गए और शव देखकर आश्चर्यचकित रह गए. डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल ने कहा कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. सभी के बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं. फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं. मौके से पुलिस ने लकड़ी के डंडे, जूते और कपड़े बरामद किए हैं. मृतक के शरीर पर गहरे जख्म और सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]