जेआईसीए इंडिया की अतिरिक्त मुख्य विकास विशेषज्ञ अदिति पुरी और सहायक निदेशक सैतो मेई ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से उनके आधिकारिक आवास, ओक ओवर, शिमला में मुलाकात की और विभिन्न विकास मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डॉ.) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी भी उपस्थित थे।





