Home » ताजा खबरें » Kangana Ranaut Cafe: प्रीणी में शुरू हुआ कंगना रनौत का ‘द माउंटेन स्टोरी’ कैफे, वेज और नॉन वेज दोनों उपलब्ध

Kangana Ranaut Cafe: प्रीणी में शुरू हुआ कंगना रनौत का ‘द माउंटेन स्टोरी’ कैफे, वेज और नॉन वेज दोनों उपलब्ध

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल प्रदेश के मनाली में बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने अपने नए कैफे ‘द माउंटेन स्टोरी’ के लॉन्च की घोषणा की है। कंगना रनौत ने इसे अपना लंबे समय से संजोया सपना बताया है। यह कैफे 14 फरवरी, यानी वैलेंटाइन डे पर आम जनता के लिए खुलने जा रहा है। कंगना रनौत के इस कैफे को लेकर उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच एक हटके बात ये है कि कांग्रेस ने भी कंगना रनौत को बधाई दी है। जी हां केरल कांग्रेस ने ट्वीट कर कंगना को बधाई दी है। कांग्रेस ने लिखा कि ”हमें आपके नए ‘शुद्ध शाकाहारी’ रेस्तरां के बारे में जानकर खुशी हुई। आशा है कि आप सभी पर्यटकों को कुछ बेहतरीन हिमाचली शाकाहारी व्यंजन परोसेंगे। इस उद्यम के लिए सभी सफलता की कामना करते हैं। केरल कांग्रेस के इस ट्वीट को शेयर करते ही सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे। कुछ यूजर्स कंगना के पक्ष में खड़े दिखे तो कुछ लोगों को कंगना के विरोध में कमेंट किए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ‘क्या यह अकाउंट हैक कर लिया गया है?’ वहीं, एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि ”कोई आश्चर्य नहीं कि राहुल गांधी ऐसे मूर्खों के कारण चुनाव हारते रहते हैं जो उनके सोशल मीडिया अकाउंट संभाल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से सांसद कंगना रनौत मूल रूप से जिले के सरकाघाट के भांबला की रहने वाली हैं। इसके अलावा कंगना ने मनाली में भी अपना घर बनाया है। यहां पर कंगना ने कैफे खोला है। वहीं, अब होटल भी खोलने जा रही हैं। हाल ही में उन्होंने यहां पर जमीन खरीदी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]