Home » ताजा खबरें » हिमाचल में मौसम ने ली करवट, 5 दिन सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ; झमाझम बारिश और बर्फबारी के आसार

हिमाचल में मौसम ने ली करवट, 5 दिन सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ; झमाझम बारिश और बर्फबारी के आसार

शिमला : हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर बुधवार को हिमपात व निचले क्षेत्रों में वर्षा के बाद वीरवार को धूप खिली। इससे अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने आठ से 12 फरवरी तक पांच दिन के लिए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। इस दौरान निचले स्थानों पर वर्षा और ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश के ऊना, बिलासपुर व मंडी जिलों में शीतलहर का प्रभाव जारी रहेगा। शिमला जिले के कोटखाई उपमंडल में गुम्मा-बाघी सड़क पर खल्टूनाला में भूस्खलन से लगभग 40 मीटर डंगा ढह गया। इस दौरान निचले स्थानों पर वर्षा और ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात की संभावना है। इससे कलबोग व बाघी-रतनाड़ी क्षेत्र का वाया खल्टूनाला उपमंडल मुख्यालय कोटखाई से संपर्क कट गया है। वहीं, लाहुल की चंद्राघाटी में पीर पंजाल की पहाड़ी में हिमस्खलन हुआ है। मनाली-केलंग मार्ग फोर बाय फोर वाहनों के लिए बहाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *