Home » ताजा खबरें » मंडी में “खाकी” के लिए 21 हजार युवा लगाएंगे दौड़, 6 से शुरू होगी भर्ती रैली

मंडी में “खाकी” के लिए 21 हजार युवा लगाएंगे दौड़, 6 से शुरू होगी भर्ती रैली

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/मंडी : हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित होने वाले शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए मंडी पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला में 6 से 16 फरवरी तक यह भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। लोक सेवा आयोग ने आवेदकों को एडमिट कार्ड की जारी कर दिए हैं। मंडी जिला के युवाओं की भर्ती थर्ड बटालियन पंडोह के मैदान में होनी निश्चित है। इस भर्ती रैली में मंडी से 21 हजार से अधिक युवा खाकी के लिए अपना दमखम दिखाएंगे। पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि 6 से 13 फरवरी तक पुरुष कांस्टेबल के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। वहीं 13 से 16 फरवरी तक महिला कांस्टेबल के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का समय निर्धारित किया गया है। अगले दिन यानी 17 फरवरी को इस भर्ती का परिणाम निकाला जाएगा। इस भर्ती रैली में 14 हजार 910 पुरुष व 6 हजार 883 महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी। थर्ड बटालियन पंडोह के मैदान में आयोजित होने वाली इस रैली में रोजाना 2 हजार युवाओं को भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा। एसपी ने बताया कि मंडी जिला में कुल 21 हजार 793 युवाओं को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। भर्ती व दस्तावेजों से संबंधित सभी निर्देश एडमिट कार्ड में दर्शाए गए हैं। उन्होने सभी युवाओं से एडमिट कार्ड में लिखित सभी निर्देशों का पालन करते हुए ही भर्ती स्थल पर पहुंचने की अपील की है। साथ ही उन्होंने एडमिट कार्ड में लिखित निर्देशों पर किसी तरह का संदेह होने पर युवाओं से पुलिस कंट्रोल रूम मंडी से संपर्क करने की भी अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *