Home » ताजा खबरें » जनवरी में 83 फीसदी कम बरसे बादल, बारिश और बर्फबारी के आसार…

जनवरी में 83 फीसदी कम बरसे बादल, बारिश और बर्फबारी के आसार…

लाइव हिमाचल/शिमला:हिमाचल प्रदेश में जनवरी 2025 में सामान्य से 83 फीसदी कम बादल बरसे हैं। एक से 31 जनवरी 2025 के बीच प्रदेश में 14.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि में 85.3 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। प्रदेश के सभी जिलों में जनवरी के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई। बिलासपुर-हमीरपुर में सामान्य से 94 फीसदी, चंबा में 88, कांगड़ा-किन्नौर-सोलन में 93, कुल्लू में 76, लाहौल-स्पीति में 73, मंडी में 85, शिमला में 82, सिरमौर में 80 और ऊना में 95 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई।शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। रविवार और सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्राें में मौसम खराब रहने की संभावना है। चार और पांच फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम के फिर बदलने के आसार हैं। शुक्रवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला सहित कुछ जगह हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.2, कांगड़ा-बिलासपुर में 23.1, मंडी में 22.9, नाहन में 22.1, चंबा में 19.9, धर्मशाला में 17.0, शिमला में 16.6, मनाली में 15.2, कल्पा में 11.6 और केलांग में 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।वही ताबो में- 7.4, केलांग में – 5.1,कुकुमसेरी में -4.9,कल्पा में -2.0,बिलासपुर में 4.3,शिमला में 4.5,ऊना में 4.7,मनाली में 4.9,मंडी में 5.0,धर्मशाला में 5.0 और कांगड़ा में 7.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *